महीनों से खराब पड़े हैं आरओ, नहीं हो रही मरम्मत

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बांसडीह। उमस भरी गर्मी में हर दस मिनट में लोगों के कंठ सूख रहे हैं। शीतल जल की तलाश में लोग इधर, उधर भटक रहे हैं।
मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय, कोतवाली परिसर बने भगवान शिव मंदिर, सप्त ऋषि गेट, कस्बे के फुटानी चट्टी आदि
सार्वजनिक जगहों पर लगे आरओ कई महीनों से खराब पड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों को काफी समस्या झेलनी पड़ रही है।
उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी नगर पंचायत सहित गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था के साथ ही खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि राहगीरों को कोई दिक्कत न हो।



