आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार। कई जिलों के पत्रकारों को पद देकर सम्मानित किया गया

निजामाबाद/आजमगढ़:आइडियल पत्रकार संगठन का देश के कई राज्यों में मजबूती के साथ विस्तार का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में कई वरिष्ठ पत्रकारों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पद देकर सम्मानित किया गया है। प्रयागराज जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसिद्ध हिंदी दैनिक के ब्यूरो प्रमुख डॉ उमाशंकर प्रजापति को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं पर बुरहानपुर मध्य प्रदेश के युवा पत्रकार कनिष्क जायसवाल को जिला अध्यक्ष रूपेश वर्मा की संस्तुति पर जिला सचिव मनोनीत किया गया है। जौनपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह को जौनपुर जिले का संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं पर आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत ठेकमा निवासी सरोज कुमार सेठ को आजमगढ़ जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा द्वारा तहसील सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी बीच फूलपुर तहसील से वरिष्ठ पत्रकार सन्नी सिंह को तहसील अध्यक्ष फूलपुर आजमगढ़ जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई है। इस आशय की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा अपने आवास पर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन का मजबूती के साथ कई प्रदेशों में विस्तार चल रहा है। संगठन के सभी पदाधिकारी पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए कृत संकल्पित हैं। संगठन का स्थापना दिवस 23 मार्च 2025 को मनाया जाएगा जो अयोध्या में होगा। प्रमुख आयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला के आयोजकत्व में कार्यक्रम को पूर्ण भव्यता देने की तैयारी जोरों पर है। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारीयों, एवं सदस्यों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामना एवं बधाई संदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button