आजमगढ़ में सज धज कर प्रेमिका हाथ में मेहंदी लगाकर बारात का करती रही इंतजार,दुल्हा हुआ फरार
आजमगढ़। इज्जत खोई, अपनों के बीच रुसवा हुई , फिर प्यार में धोखा खाई,यह लड़की इंसाफ के लिये दर दर भटक रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पास अपनी गुहार लेकर पहुंची।बताते चलेकि रौनापार थाना क्षेत्र के एक गाँव की एक युवती ने एसपी आजमगढ़ को दिए गए पत्रक में लिखा है, कि जब वह अपनी बड़ी बहन की ससुराल जहानागंज गई हुई थी, तभी वहीं पर गांव के ही एक युवक के प्यार में पड़ गई। उक्त लड़के ने प्यार करने व उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। बात खुलने पर लोगों ने उसकी शादी उक्त लड़के के साथ तय कर दी। 27 दिसम्बर को बरात आनी थी। घर-परिवार में बरात आने का इंतजार व विवाह की अन्य तैयारियां व रस्में होती रही,
लड़की हाथों में मेंहंदी लगाकर बरात संग दूल्हे का इन्तजार करती रही, दूल्हा बरात लेकर नही आया
परिजनों ने जब लड़के के घर वालों से सम्पर्क किया तो पता चलाकि दूल्हा शादी के दिन कहीं फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार बरात न आने का कारण दूसरा दहेज की मांग भी थी जो लड़की के पिता द्वारा दहेज में न दे पाना था,पीड़िता ने जहानागंज थाने पर गुहार लगाई लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो, युवती ने एसपी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। मामले को लेकर एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि मामला पंजीकृत कर दोषियों पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।