आजमगढ़:मतदान से पहले ही मतदाताओं से भिड़ा पुलिस कर्मी मीडिया देखते ही साध लिया चुप्पी

Azamgarh: Police personnel clashed with voters before the polling station, the media saw the silence

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर में स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर 25 में को वोट देने के लिए 7:00 बजे से पहले ही मतदाताओं की कतार लगना चालू हो गई। इन्हीं कतार में एक बूढी महिला बीमार की हालत में आई और मतदान केंद्र के गेट पर रखी कुर्सी पर बैठ गई ।

 

जहां सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी उस महिला पर भड़क उठा और कहने लगा कि क्या करने अभी आई हो अभी तो मतदान भी नहीं चालू हुआ है चली जाओ जब मतदान चालू होगा तब आना इस बात को लेकर मौके पर खड़े कतार में मतदाता इसका विरोध करने लगे तब तक मौके पर मीडिया भी पहुंच गई मीडिया को देखते ही महिला को नसीहत देने वाला पुलिसकर्मी धीरे से अंदर दुबक गया

 

 

और तब तक बाहर नहीं आया जब तक मीडिया बाहर मौके पर खड़ी थी । इस बात को लेकर मतदाताओं में काफी आक्रोश दिखा और मतदाता पुलिस वाले के ऊपर तरह-तरह का आरोप लगाने लगे फिर भी शाम तक उपरोक्त बूथ पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। और वह पुलिसकर्मी भी अपने आप को दिनभर मीडिया के कैमरे से बचत हुआ नजर आया।

Related Articles

Back to top button