आजमगढ़:शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराकर पोलिंग पार्टियों अपने गंतव्य स्थान को हुईं रवाना
Azamgarh: Polling parties left for their destinations after conducting polling peacefully

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:
आजमगढ़ जिला के गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज बाजार में होने वाले लोक सभा चुनाव में लगाए गए मतदान अधिकारी 25 में की शाम शांति पूर्वक चुनाव संपन्न करा कर ईवीएम मशीन और संबंधित कागजों के साथ अपने गंतव्य स्थान को रवाना हो गए।
ज्ञातव्य है कि 25 मई को लोक सभा का चुनाव छठवें चरण का हुआ जिसमें प्रातः काल 7:00 बजे से ही शांती पूर्वक मत पणना प्रारंभ हो गया।
इसी क्रम में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जगह-जगह बनाए गए बूथों पर लगाए गए चुनाव अधिकारी व कर्मचारी अपनी मेहनत के बल पर शाम 5:00 बजे तक शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराकर तथा 5:00 बजने के बाद लिखा पढ़ी करके अपने सारे कागजात और ईवीएम मशीन को पैक करके कागजऔर मशीनों के साथ अपने गंतव्य स्थान को रवाना हो गए।
चुनाव के बीच चितफुट कहा सुनी को छोड़कर दिनभर शांतिपूर्वक चुनाव चला।
इस बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट उड़न दस्ता दल और पुलिस सुरक्षा कर्मियों की टीम समय-समय से पहुंचकर चुनाव स्थल का जायजा लेती रही और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सबसे अपील करती रही।



