बीएसए और बीईओ ने सीएम हेल्पलाइन की उड़ाई धज्जियां…

पत्रकार ने किया दावा, फर्जी रिपोर्ट लगाकर बीएसए द्वारा किया जा रहा गुमराह

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट सुरेश पांडे

 

गाजीपुर। पत्रकार और बीईओ के फोन पर बात- चीत का मामला दिन पर दिन गंभीर होते जा रहा है।

इस संबंध में पत्रकार ने बीईओ की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर किया था। जिस पर बीएसए हेमंत राव ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर बीईओ को बचाने का प्रयास किया गया है।

वहीं पत्रकार ने भी दावा किया की बीएसए द्वारा सरासर फर्जी रिपोर्ट लगाया गया है जिससे बीईओ को बचाया जा सके। पत्रकार का कहना है कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगा और देखते है बीएसए कहां- कहां बचाते हैं।

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि यहां तैनात बीईओ करंडा रविन्द्र सिंह का एक स्थानीय पत्रकार से अभद्र भाषा में बात करते हुए ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था। उक्त ऑडियो में बीईओ की बदजुबानी और एक पत्रकार के साथ बदसलूकी को सुनकर हर कोई हैरान था। इस संदर्भ में बीएसए हेमंत राव ने वायरल आडियो को सुनकर बीईओ से स्पष्टीकरण भी मांगा था। सोशल मीडिया पर 3 मिनट 29 सेकेंड के यह वायरल ऑडियो खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित पूरे विभाग की खूब किरकीरी किया था। बता दें कि एक पत्रकार द्वारा करण्डा क्षेत्र में शिक्षा के संदर्भ में विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर बीते दिनों बीईओ के साथ तीखी बहस हुई थी। उसी दौरान बीईओ ने पत्रकार के लिए बेहद अपमानजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। वायरल ऑडियो में बीईओ द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि यह आडियो शिक्षा मंत्री को भी भेज दोगे तब भी मेरा कुछ नहीं होने वाला है।

आखिरकार अब देखना यह होगा कि पत्रकार द्वारा अगला कदम क्या उठाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button