विद्याविहार स्टेशन पर शौचालय का अभाव,यात्रियों को हो रही है परेशानी

Lack of toilets at Vidyavihar station, passengers are having trouble

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मुंबई (अजय उपाध्याय)
मुंबई : विद्या की नगरी के नाम से विख्यात मध्य रेलवे का विद्या विहार स्टेशन आज भी शौचालय की कमी को झेल रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस स्टेशन से जहां दिन प्रति दिन यात्रियों के आवागमन की संख्या बढ़ रही है वहीं यहां के प्लेटफार्म पर एक भी शौचालय न होने से यात्रियों का बुराहाल है । उसके बाद भी मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार विद्या विहार स्टेशन के ( पूर्व) में सोमैया महाविद्यालय, राजावाडी अस्पताल के अलावा अन्य कई शैक्षणिक संस्थान हैं। जहां पर हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। इसी तरह विद्या विहार ( प) में भी अनेक शैक्षणिक संस्थान के अलवा रिहायशी इलाका कोहिनूर और फिनिक्स माल है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग विद्या विहार स्टेशन से उतरकर जाते हैं। लेकिन इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1

 

 

और 2 पर एक भी शौचालय न होने से बुजुर्गों,महिलाओं और छात्रों को शौच के अभाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घाटकोपर के वरिष्ठ समाजसेवक और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रामजी शुक्ला ने बताया कि विद्याविहार स्टेशन से कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस भी नजदीक है। यहां से बड़ी संख्या में यात्री टर्मिनस आते जाते हैं।

 

 

 

इस स्टेशन पर शौचालय न होने से यात्रियों को स्टेशन के बाहर जाना पड़ता है। रामजी शुक्ला के अनुसार एक तरफ रेल मंत्रालय संपूर्ण देश के रेल स्टेशनो को अत्याधुनिक बनाने की कवायद में जुटा हुआ है वहीं विद्याविहार स्टेशन पर शौचालय का न होना रेल मंत्रालय की सारी कारगुजारिओं पर पानी फेर दिया है।

Related Articles

Back to top button