पारा 42.2 डिग्री पहुंचा, लू और उसम ने किया बेहाल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। जिले में गर्मी का सितम जारी है। तेज धूप और लू के कारण बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। वहीं, उमस बढ़ने से लोग दिन-रात पसीना पोछते रहे।

 

शनिवार का अधिकतम 42.2 और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था।

 

मौसम में आए बदलाव से दो दिन की राहत के बाद शनिवार को फिर प्रचंड धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। एक तरफ तल्ख धूप और गर्म हवाएं चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, घर के भीतर उमस से लोग परेशान रहे।

 

पछुआ हवा चलने के कारण तीखी धूप सीधे बदन में चुभ रही थी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को 2.2 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेस्यिस पहुंच गया।

 

वहीं, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री बढ़कर 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे कारण लोग पसीना से तरबतर होते रहे। वहीं, लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया।

 

चिलचिलाती धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम

 

तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 10.7 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button