आजमगढ़:कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई भारत रत्न चाचा पंडित जवाहर लाल की पुण्य तिथि

Azamgarh: Death anniversary of Bharat Ratna uncle Pandit Jawahar Lal observed at Congress office

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनायी गयी सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री,

 

 

 

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा नेहरू जी एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन – स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन,धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे बच्चों से उन्हें बहुत लगाव था उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारा जाता था नेहरू जी द्वारा अनेकों किताब लिखी गई थी जिसमें भारत एक खोज, डिस्कवरी ऑफ इंडिया,

 

 

 

विश्व इतिहास की झलक मेरी कहानी प्रमुख किताबें हैं शहर महासचिव रेयाज़ुल हसन ने कहा आज़ादी के 75 वर्षों के बाद भी पंडित नेहरू जी के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था भारत के इस सपूत के मूल्य हमारे कदमों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहें। शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मिर्ज़ा बरकत उल्लाह बेग ने कहा नेहरू जी भारत के ऐसे युगपुरुष और युगप्रवर्तक हैं जिनकी दूरदर्शिता एवं दर्शन के लिये उन्हें युगों-युगों तक सराहा जाऐगा नेहरू जी के बिना भारतीय संविधान और लोकतंत्र की परिकल्पना अधूरी है।

 

 

 

श्रद्धांजलि सभा में मोहम्मद नजम शमीम, मिर्ज़ा बरकत उल्लाह बेग, रेयाज़ुल हसन, मिर्ज़ा अहमर बेग, देवी प्रसाद पांडेय, मो. असलम, सोनू प्रजापति, हबीब आज़मी, कोमल प्रजापति, मोहम्मद अनस, समीर अहमद ,मुशीर अहमद, फुरकान अहमद, अशफाक अंसारी, बालचंद राम, फ़हीम शेख़, तैय्यब आज़मी, अफ़जल,अबसार,नदीम खान, आदि लोग मौजूद रहे!

Related Articles

Back to top button