आजमगढ़:हर्ष उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ गाजी मियां का तीन दिवसीय मेला

Azamgarh: The three-day fair of Ghazi Mian started with joy

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

 

आजमगढ़:

आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज ब्लॉक के भगतपुर गांव में लगने वाला तीन दिवसीय गाजी मियां का मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हो गया ।जो सोमवार से प्रारंभ होकर बुधवार की देर रात तक चलेगा। यह तीन दिवसीय मेला इस क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला बताया जाता है इस मेले के बारे में बड़े बुजुर्गों का कहना है।

 

 

 

कि जब बाजार अस्तित्व में नहीं थी दूर-दूर तक कहीं बाजार का नामोनिशान नहीं था तब था तब यह मेला विकराल रूप लिया करता था ।उस समय इस मेले में हाथी घोड़ा तक बिका करता था लेकिन जैसे जैसे मार्केट बढ़ती गई वैसे वैसे मेला का रूप छोटा होता गया ।फिरभी यह मेला आज भी अपने आप में ऐतिहासिक मेला है।इस मेला में लोग दूर दूर से आकर बाटी और मीट अपने हाथों से बनाकर खाते हैं। दूसरी तरफ यह मेला खरबूजा और ककरी तथा खीरा के नाम से मशहूर हैं। यह मेला सोमवार से प्रारंभ होगया है।

 

 

 

इस मेले आसमानी झूला नाय का झूला चरखी झूला ट्रेन हाथी घोड़ा का झूला काला जादू मेले का आकर्षण बढ़ा रहा है महिलाओं के लिए मीना बाजार मेले की शान है सुरक्षा के लिए थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह द्वारा मेले में लेडीज जेंट्स पुलिस सुरक्षा कर्मी लगा कर मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखे हैं।

Related Articles

Back to top button