मतगणना हेतु प्रत्येक विधान सभावार लगेंगे 14-14 टेबल
30 मई व 03 जून को मतगणना कार्मिकों का सेण्ट थॉमस स्कूल में होगा प्रशिक्षण केन्द्रीय पुलिस बलों के साये में 04 जून को होगी मतगणना

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण व सकुशल ढ़ग से सम्पन्न कराने के क्रम में 04 जून को मतगणना की मैराथन तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। समय-समय पर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा वीसी में दिये गये दिशा निर्देशों व शासना पत्रों के मंशानुरूप मतगणना की तैयारियों को क्रियान्वित कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि 78-भदोही लोकसभा निर्वाचन के तीन विधानसभा भदोही, ज्ञानपुर, औराई की काउन्टिग कलेक्टेªट स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर हाल में व दो विधानसभा हण्डिया व प्रतापपुर की काउन्टिंग प्रयागराज के मुंडेरा मण्डी समिति में 04 जून को सुबह 08 बजे से शुरू होगी। मतगणना स्थल पर विधान सभावार 14-14 काउन्टिग डेस्क लगायी जायेगी। प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईक्रोआब्जर्वर, कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी। मतगणना कार्य सकुशल बनाने हेतु कुल 276 कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिनका प्रथम प्रशिक्षण 30 मई को व द्वितीय प्रशिक्षण 03 जून को सेण्ट थॉमस कान्वेंट स्कूल ज्ञानपुर में सम्पन्न होगा। इसमें अतिरिक्त 10 प्रतिशत रिर्जव कर्मी भी शामिल है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। तत्पश्चात् ईवीएम में पड़े मतो की गिनती शुरू की जायेगी। मतगणना स्थल पर बाहर व अन्दर केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।



