बेंगलुरु रेव पार्टी : तेलुगु एक्‍ट्रेस हेमा ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए मांगा समय

Bangalore rave party: Telugu actress Hema asked for time to appear before police

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

बेंगलुरु, 27 मई: बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में तेलुगु एक्‍ट्रेस हेमा ने केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की एंटी-नारकोटिक्स विंग के सामने पेश होने के लिए समय मांगा है।

 

 

 

 

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तेलुगु एक्ट्रेस हेमा ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने इसके लिए एंटी-नारकोटिक्स विंग से सात दिन का समय मांगा है।

 

 

 

 

 

रेव पार्टी में नशीली दवाओं का सेवन करने वालों में एक्ट्रेस भी शामिल थीं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री समेत आठ लोगों को नोटिस जारी किया था।

 

एक्‍ट्रेस के अलावा बाकी लोगों के सोमवार को अधिकारियों के सामने पूछताछ के लिए पेश होने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि वह एक्ट्रेस को दूसरा नोटिस जारी करेंगे।

 

 

 

 

 

हाल ही में सीसीबी की एंटी-नारकोटिक्स विंग ने बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास जीएम फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी में छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से नशीले पदार्थ जब्त किए थे।

 

पुलिस सूत्रों ने दावा करते हुए कहा कि इस मामले में एक्ट्रेस को बचाने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में प्रभावशाली लोगों की ओर से दबाव डाला जा रहा है।

 

 

 

 

 

सूत्रों ने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोगों से की जा रही पूछताछ से संभावित ड्रग रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

 

रेव पार्टी में शामिल 98 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 86 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

 

 

 

 

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि 50 से अधिक पुरुषों और करीब 30 महिलाओं ने पार्टी में नशीली दवाओं का सेवन किया था।

 

एंटी नारकोटिक्स विंग उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।

 

 

 

 

 

बता दें कि पुलिस ने 20 मई को ‘सनसेट टू सनराइज विक्ट्री’ नामक रेव पार्टी पर छापामार कार्रवाई की थी। इस पार्टी में आईटी में काम करने वाले लोगों के साथ तेलुगु कलाकार सहित 100 लोग शामिल हुए थे।

 

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों द्वारा कथित तौर पर एमडीएमए, कोकीन, गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था।

 

 

 

 

 

वह‍ीं पुलिस इस पूरे मामले में नशीली दवाओं की आपूर्ति के साथ-साथ सेक्स रैकेट की भी जांच कर रही है।

 

मामले को इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन से शहर सीसीबी के एंटी-नारकोटिक्स विंग में स्थानांतरित करने से पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

 

 

 

 

 

साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button