आचार संहिता के उल्लंघन में फ़्लाइंग मजिस्ट्रेट ने एक मुस्लिम युवक पर किया मुकदमा पंजीकृत

रिपोर्ट सुरेश पांडे
दुल्लहपुर गाजीपुर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव गांव निवासी निजामुद्दीन सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद नजिम सिद्दीकी को आज पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर एनसीआर 41/24 धारा 171 च आईपीसी मुकदमा पंजीकृत 107,116 में चालान किया। थाना अध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि निजामुद्दीन सिद्दीकी कुछ दिन पहले गांव में खिलाड़ियों को बैट बल्ला वितरित किए थे जिसके चलते फ़्लाइंग मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आज युवक का चालान किया गया।



