आजमगढ़:प्राइवेट बस नें बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार की हुई मौत
Azamgarh: Private bus hits bike, killing rider

बरदह /आजमगढ़।बरदह थाना क्षेत्र के बरदह मार्टिनगंज सड़क मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे लिलाई गांव निवासी बाइक सवार 18 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र अनिल गौतम ऊसरगावा पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रही प्राईवेट बस से टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन इलाज के लिए उसे जोनपुर जिला अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर मां रीता देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर था।



