भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु होमगार्ड जवानों द्वारा नागरिकों को पिलाया गया ठंडा शर्बत

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
सिकन्दरपुर(बलिया)लोकसभा चुनाव हेतु लखीमपुर खीरी से यहां ड्यूटी पर आये कंपनी निघासन व कंपनी रमिया बेहड कंपनी कमांडर विपुल कुमार के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों द्वारा नगर के वाह्य भाग में स्थित मिडिल स्कूल के समीप भीषण गर्मी से नागरिकों व राहगीरों को राहत पहुंचाने हेतु मंगलवार को शर्बत पिलाया गया।
इस दौरान कंपनी के जवानों द्वारा स्टाल लगा कर प्रत्येक आने जाने वाले लोगों को रोक कर शर्बत पिलाने के साथ ही एक जून को होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह किया गया।
सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम में शाम तक स्टाल पर शर्बत पीने के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही। जिसमे राहगीरो को ठंडा ठंडा शर्बत पीला कर जवानों द्वारा सेवा उपलब्ध कराई गयी।
इस दौरान कंपनी कमांडर विपुल कुमार कुमार रमिया बेहड़ खीरी व कंपनी कमांडर श्री राम गोपाल गुप्ता कंपनी निघासन खीरी कंपनी मेजर नीरज कुमार व रामकुमार तिवारी,कैलाश चंद,विजय कुमार,मुकुंद राम,नवल किशोर पप्पू, संजय शर्मा, दिलीप कुमार, आदित्य कुमार, शिवकुमार मिश्र आदि जवानों के द्वारा सहयोग किया गया।



