टेबलेट पाकर विधार्थियो के चेहरे पर दिखी खुशी, इसका प्रयोग ज्ञान के लिए करे:प्रचार्या।
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी।मऊ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के परास्नातक द्वितीय वर्ष के उत्तीर्ण 19 विद्यार्थियों को कालेज के प्राचार्या प्रो डा वंदना पाण्डेय ने शुक्रवार को टेबलेट वितरित कर तकनीकी एवं आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी की प्राचार्या प्रो डा वंदना पाण्डेय ने 19 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण करते हुए कहाकि आप सभी युवा इस टबलेट फोन का उपयोग सकारात्मक ज्ञान अर्जित करने के लिए करें। यह बहुत ही उपयोगी हैं।प्रधान मन्त्री के प्रमुख के महत्व कांक्षी योनाओ में से एक हैं।टेबलेट का उपयोग सार्थक करेगे तो यह मित्र हैं।दुर्पयोग करेगे तो गलत रास्ते पर ले जायेगा।Es लिए सार्थक उपयोग करते हुए ज्ञान अर्जित करे।इस अवसर पर डॉ. नवनीत उपाध्याय, डॉ. अमरजीत, डॉ. विवेक यादव, डॉ. राजीव मिश्र, डॉ. सत्येन्द्रकांत मौर्य, डॉ. जुबैर आलम, डॉ. कर्म वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।