चोरी गये मंगलसूत्र के 80 हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार के साथ दो गिरफ्तार

Two arrested with Rs 80,000 stolen mangalsutra and Artiga car used in the incident

आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने चोरी गये मंगलसूत्र के 80 हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार के साथ 02 गिरफ्तार, वादिनी मुकदमा तनीषा यादव पुत्री राजबहादुर यादव, निवासी मसीवीर मऊवा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी पूजा पत्नी प्रेम निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

 

 

 

व उसके साथियो द्वारा परमज्योति माता मन्दिर टाडी मे वादिनी के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया तथा मीरा पत्नी सतीष चोहान निवासी निवासी सदरजहांपुर थाना जखनीया जनपद गाजीपुर की पत्नी मीरा के गले से मंगलसूत्र चोरी कर भागते समय मौके पर पकड़ी गयी तथा मीरा का मंगलसूत्र अभियुक्ता पूजा के पास से मिलने उपरान्त थाना उपस्थित मय अभियुक्ता के आकर प्राप्त तहरीर के संम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 255/24 धारा 379/411 आईपीसी विरुद्ध मीना पत्नी प्रेम निवासी काशीराम कालोनी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत है ।

 

 

 

जिसकी विवेचना उ0नि0 मुरारी मिश्रा के द्वारा संम्पादित किया जा रहा है। दौरान विवेचना मुकदमे मे अभियुक्ता मीना पत्नी साधू व रंजीत पुत्र साधू निवासीगण दौलतपुर थाना घोसी जनपद मऊ का नाम प्रकाश मे आया, बुधवार को उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रंजीत पुत्र साधू उम्र 32 वर्ष व मीना देवी पत्नी साधू निवासीगण दोलतपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 52 वर्ष को चिरैयाकोट मन्दे बार्डर से गिरफ्तार किया गया तथा वादिनी मुकदमा तनीषा यादव पुत्री राज बहादुर यादव निवासी मसीवीर मऊवा थाना जहानागंज आजमगढ़

 

 

 

की माँ परमज्योति मन्दिर टाड़ी से चोरी गयी मंगलसूत्र को बेचने से प्राप्त रूपये 80000 रूपये की अभियुक्तों के पास से बरामदगी किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद वाहन मारूती अर्टिगा संम्बन्धित मु0अ0स0 255/24 धारा 379/411 भादवि मे निमयानुशार मुकदमे व आनलाईन सीज किया किया गया व एक अदद जामा तलाशी का मोबाईल को कार्यालय दाखिल किया गया ।

Related Articles

Back to top button