किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Accused of raping teenager under the pretext of marriage arrested

आजमगढ़:मेंहनगर थाने की पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा थाना मेंहनगर आजमगढ़ ने

 

 

थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी विपुल कुमार मोहम्मदाबाद मऊ के जिसका मो0नं0 85738xxxxx, 87072xxxxxx तथा 9580xxxxx है । दिनांक 04.05.2024 को विपुल कुमार द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया तथा उसका अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी गयी

 

 

इसके बाद भी धमकी देते हुए कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं 191/24 धारा 363/376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम विपुल कुमार पुत्र अज्ञात निवासी मोहनदबाद मऊ के पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। बुधवार को निरीक्षक जयप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त

 

 

 

विपुल कुमार पुत्र बीर बहादुर सा0 चकभीखा थाना रानीपुर जनपद मऊ को मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त के उसके घर के पास ग्राम चक भीखा थाना रानीपुर जनपद मऊ से समय 06.00 गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button