लेखक रामकेश यादव ने मनाया चौसठवाँ जन्मदिन

Azamgarh: Writer Ramkesh Yadav celebrated his sixty-fourth birthday

आजमगढ़, गाँव तेजपुर,ब्लॉक व तहसील मार्टिनगंज के मूल निवासी रॉयल्टी प्राप्त कवि, गीतकार व वरिष्ठ लेखक रामकेश एम. यादव ने अपना चौसठवाँ जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि श्री यादव बृहन्मुम्बई महानगरपालिका में एक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अपना सारा समय साहित्य लेखन में व्यतीत कर रहे हैं। अब तक इन्हें 416 पुरस्कारों व सम्मानपत्रों से नवाजा जा चुका है। 26 पुस्तकें लिख चुके श्री यादव का 1700 से अधिक लेख आदि देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुका है। महाराष्ट्र राज्य पाठ्य पुस्तक निर्मिती विभाग व अभ्यासक्रम संशोधन मण्डल पुणे द्वारा इनकी 2 रचनाएँ पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं। इनका साहित्य-लेखन अनवरत जारी है। श्री यादव सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आज भी समाज को एक नया आयाम दे रहे हैं। इनके जन्मदिन पर साहित्यकारों,पत्रकारों, बुद्धिजीवियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने इन्हें दिर्घायु व स्वस्थ रहने की अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।

आजमगढ़:लेखक रामकेश यादव ने मनाया चौसठवाँ जन्मदिन

Related Articles

Back to top button