रेलवे क्रासिंग की मांग पूरा न होने पर रसूलपुर के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार रसूलपुर गांव के बूथ संख्या 176 पर 1200 में पड़े मात्र 13 वोट

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

रसड़ा। घोसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के रसूलपुर गांव के सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा बलिया-मऊ रेलखंड के रसूलपुर गांव के समीप रेलवे क्रासिंग की मांग

 

पूरी नहीं होने पर शनिवार को कंपोजिट विद्यालय के बूथ संख्या -176 पर चुनाव बहिष्कार कर मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस बूथ पर 1200

 

मतदाताओ में मात्र 13 वोट पड़े। पूर्व प्रधान देवेश तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, सत्यप्रकाश पांडेय, निक्कू के नेतृत्व में ग्रामीण मतदान का बहिष्कार किया।

 

आपको बता दे कि रेलवे समपार संख्या 17-सी के बंद किए जाने से रसूलपुर सहित महतवार, परसिया, रूपलेपुर, पकड़बोझा, सरदासपुर, छिनहरा, मुड़ेरा, मुड़ासन, नीबू

 

सहित अन्य गांवों उत्पन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर रेलमंत्री सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों से इस समपार के स्थान पर रेलवे क्रासिंग बनाए जाने की मांग लंबे

 

समय से करते रहे। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होने पर उनका गुस्सा अंतत: फूट पड़ा और वे मतदान बहिष्कार शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो रसूलपुर गांव के समीप

 

समपार संख्या 17-सी ब्रिटिश शासन काल से करीबन 20 हजार आबादी वाले 10 ग्राम पंचायत के लोग पोस्ट आफिस, सार्वजानिक कम्पोज़िट सरकारी जूनियर हाई स्कूल, राष्ट्रीय

 

मार्ग तथा स्त्रियों हेतु प्रसूति हास्पिटल में जाने हेतु उपयोग किया करते थे। उक्त समपार बंद होने से ग्रामीणों को सभी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button