‘वोट डालना हमारी जिम्मेदारी’, फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिखा जबरदस्त उत्साह

'Voting is our responsibility', first time voters show tremendous enthusiasm

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

कांगड़ा, 1 जून : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए शनिवार को देश की 57 सीटों पर वोट डाले गए। कांगड़ा में इस बार के चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवक, युवतियों में काफी उत्साह देखने को मिला। आईएएनएस ने कुछ फर्स्ट टाइम वोटर्स से बात की।

 

 

 

 

 

नूरपुर विधानसभा के कई क्षेत्रों में युवा पहली बार मतदान करने बूथ पर पहुंचे। पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। ये युवा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी भागीदारी निभा कर खुद को खुशनसीब मान रहे हैं।

 

 

 

 

 

अनन्या ठाकुर ने कहा कि मैंने पहली बार नूरपुर स्कूल में वोट डाला। मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि यह मेरी जिम्मेदारी भी थी। मुझे बहुत अच्छा लगा कि मैं इतने बड़े देश में अपना सहयोग कर रही हूं। 18 साल से ऊपर के सभी लोगों से मैंने अपील की थी कि वो अपना वोट डालने जरूर आएं और अपने देश के लिए एक मिसाल बनाएं। एक अच्छी सरकार चुनें, क्योंकि सरकार ही है जो हमारे देश को आगे ले जाएगी।

 

 

 

 

वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मैंने पहली बार वोटिंग की है और मैंने भी सभी से व युवाओं से अपील की कि वो लोकतंत्र में अपना वोट देकर अपनी भागीदारी जरूर निभाएं।

 

 

 

 

 

युवा मनीष कुमार ने कहा कि मैं कोटपलाहटी का रहना वाला हूं मैंने पहली बार वोट डाला है।

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज देश की 57 सीटों पर वोट डाले गए। इसके साथ ही सभी सात चरणों का मतदान संपन्न हो गया।

 

चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे

Related Articles

Back to top button