गायघाट में ड्यूटी पर तैनात दीवान की हालत बिगड़ी हल्दी थाने के सामने बेहोश होकर गिरा युवक

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया/हल्दी। शनिवार की दोपहर क्षेत्र के गायघाट के बूथ नंबर 63, 64 पर चुनाव ड्यूटी के दौरान प्रयागराज से आए दीवान अश्वनी कुमार भारद्वाज गर्मी लगने से बेहोश होकर गिर गए।

 

जिसे आनन फानन में ग्रामीणों व वहा उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए चले की तब तक सूचना पर पहुँचे हल्दी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने

 

थाने पर तैनात 1033 एम्बुलेंस से पहुंच कर बेहोश स्थिति में अश्वनी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। वहीं क्षेत्र के हल्दी निवासी गोलू गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता किसी काम

 

से नंदपुर जा रहे थे, जैसे ही वह थाने के सामने पहुंचे कि अचानक गस्त आने से बेहोश होकर गिर गए।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हल्दी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।

Related Articles

Back to top button