बाइक की चपेट में आने से अधेड़ घायल, गम्भीर पकड़ी थाने के डकिनगंज चट्टी पर हुआ सड़क हादसा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के डकिनगंज चट्टी पर रविवार की देर शाम बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना लाल राम 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ निवासी एकईल थाना पकड़ी साइकिल से अपने घर जा रहे थे।

 

जैसे ही वह डाकीनगंज पहुंचे कि पीछे से आ रही बाइक ने उनके साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मुन्ना लाल साइकिल सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

इस बाबत पकड़ी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि साइकिल और बाइक की टक्कर में एक अधेड़ घायल हुए है। बाइक को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है। वही घायल को अस्पताल भेजवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button