आजमगढ़ में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत,भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं समारोह मे बोले धुरू सिंह
BJP's new district president was given a warm welcome in Azamgarh, take the policies of BJP government to the people Dhuru Singh said in the ceremony
आजमगढ़ जिले के मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर रजमो मंडल के जाफरपुर में भाजपा इकई द्वारा नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हेतु स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा की पूर्व प्रत्याशी मंजू सरोज व मंडल रानीपुर रजमो की कोर कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का फूल मालाओ और गुलदस्ता से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मान सम्मान और स्वाभिमान की सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का जहां किया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां के पत्रक बांटे, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी सरकार की उपलब्धियां की गिनाई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी मजबूत होती है। कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद- भारत माता की जय के नारे के माहौल को महत्वपूर्ण बनाया। सभी ने 2027 के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करन प्रतिबद्धता जताई, वहीं पर बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अयूब खान, मोहम्मद हाशिम उर्फ वसीम, शाह आलम,फहीम, शहाबुद्दीन, नदीम निजामी, मन्नान आदि लोगों को भाजपा की सदस्यता जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने ग्रहण करवाई और और स्वागत भी किया,स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष अस्थाना संचालन रूपेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष जय श्री चौहान वक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह अजय सिंह प्रधान उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव उपाध्यक्ष जितेंद्र सरोज उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश सिंह मंडल मंत्री पंकज चौरसिया मंडल मंत्री डॉ राजेंद्र चौहान राम रतन चौहान बूथ अध्यक्ष अखिलेश प्रताप गोस्वामी संतोष सैनी चौहान रामपलट रामराज सरोज बलिराम चौहान प्रधान जाफरपुर राम पलट चौहान उपाध्यक्ष मंजू द्विवेदी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शकील प्रधान मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तपस्वीय देवतुल कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे।