भदोही से भाजपा के डॉ. विनोद बिंद जीते, ललितेश को शिकस्‍त दी, झूमे उठे कार्यकर्ता

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। भदोही लोकसभा पर वोटों की गिनती हो चुकी है। जीत दर्ज कर रही भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भदोही लोकसभा सीट पर भाजपा के डॉ. विनोद बिंद ने जीत दर्ज की है।

कुल 33 चक्रों की मतगणना चला। जिसके अनुसार भाजपा उम्मीदवार डॉ. विनोद बिंद ने 458082 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र टीएमसी प्रत्याशी ललितेश पति Lत्रिपाठी को 44 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। 33 चक्रों की मतगणना में ललितेश को 413708 वोट मिले।

बसपा का भदोही में भी कोई जादू नही चला बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह चौहान को 154207 वोट मिले हैं। हालांकि अभी इन परिणामों में पोस्टल बैलेट के लगभग चार हजार मतों के परिणाम को भी जोड़ा जाना है। भाजपा प्रत्याशी के जीत से कार्यकर्ता झूम उठे।

Related Articles

Back to top button