आजमगढ़:शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
मार्टिनगंज – आजमगढ़:बरदह थाने पर दिनांक बीते 9 नवंबर को क्षेत्र की एक महिला द्वारा सूचना दिया गया कि अनिल सरोज पुत्र केशव सरोज निवासी ग्राम ईरनी थाना बरदह, आजमगढ के साथ उसका का तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अनिल सरोज पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया, लेकिन अब शादी से मना कर रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया । शनिवार को थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक अपने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले अभियुक्त अनिल सरोज को उसके घर ग्राम इरनी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में बरदह थाने के कांस्टेबल सूरज सिंह, यशपाल गुप्ता और आशुतोष कुमार तथा महिला कांस्टेबल रंजू यादव थी।