बालिका से छेडखानी करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने बालिका से छेडखानी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि दिनांक 12.04.2024 की सुबह अभियुक्त चन्द्रेश पुत्र पतरू राम सा0 कोलपुर कुसहा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ वादिनी की लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था वादिनी की लडकी के चिल्लाने पर बड़ी लड़की पहुची तो अभियुक्त द्वारा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 178/24 धारा 354क/504/506 भादवि0 व 9 एम/10 पास्को एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया। रविवार को उ0नि0 योगेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चन्द्रेश पुत्र पतरू राम सा0 कोलपुर कुसहा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को फरीदुनपुर मोड़ से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।