पति के लंबी उम्र के लिए महिलाओ ने वट सावित्री व्रत ।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।
बरहज महिलाओं ने पति के लंबी उम्र के वट सावित्री व्रत उपवास किया इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करने के साथ-साथ पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं। नगर के सरयू तट पर बट के नीचे भारी संख्या में महिलाओं ने पूजा अर्चन की तथा वही बस स्टैंड तथा ग्रामीण क्षेत्र में पूजा अर्चना के लिए लम्बी महिलाओं की कतार लगी रही
मान्यता है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन के लिए यमराज की पूजा बट वृक्ष के नीचे की थी। इसलिए इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा का महत्व है।
ज्येष्ठ माह भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है।ऐसे में महिलाएं निर्जला उपवास रखती है, जो बेहद कठिन होता है। वट सावित्री व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। साथ ही पति की तरक्की के भी योग बनते हैं। इस दौरान व्रती महिलाएं सुखी-जीवन की कामना करते हुए बरगद के पेड़ की परिक्रमा करती है और उसके चारों ओर कलावा बांधती हैं।



