Azamgarh news अराजकतत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को तोड़कर कुएं में फेंका

रिपोर्ट:राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र ग्राम सेखवलिया गांव के बाहर काली माता के मंदिर के ग्राउंड में अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी बीती रात कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा मूर्ति को उखाड़ कर बगल में कुआं था उसमें फेंक दिए सुबह भोर में कुछ ग्रामीण अंबेडकर प्रतिमा के वहां पर पहुंचे देखें अंबेडकर जी की प्रतिमा जहां पर स्थापित थी वहां से गायब हो गई थी इसकी सूचना गंभीरपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य को दिए सूचना पाते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए ग्रामीण इधर-उधर ढूंढने लगे किसी की नजर बगल के कुएं में पड़ी तो देखें कि अंबेडकर जी की प्रतिमा को कुएं में फेंक कर कचरे से ढक दिया है कुछ ग्रामीण सीढ़ी के सहारे कुआ में हल कर अंबेडकर जी की प्रतिमा को बाहर निकाले ग्रामीण प्रशासन से यही मांग कर रहे थे कि नई अंबेडकर जी की प्रतिमा को लगाया जाए ग्रामीण काफी आक्रोशित थे थाना अध्यक्ष की सूझबूझ से दंगा फसाद होने से रोकने में कामयाब रहे थानाध्यक्ष पूरे ग्रामीणों से बात किए कि आप लोग जिस बात से संतुष्ट हैं आप लोगों को न्याय मिलेगा ग्रामीणों का कहना था कि बाबा जी की मूर्ति को नई स्थापित किया जाए तभी हम लोग संतुष्ट होंगे थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि आप लोग धैर्य रखिए नई मूर्ति स्थापित करा कर हम लोग यहां से जाएंगे प्रशासन द्वारा नई मूर्ति के लिए रानी की सराय के लिए रवाना होगी खबर लिखे जाने तक ग्रामीण प्रधान कुछ पुलिस मूर्ति लेने के लिए रानी की सराय को रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button