बलिया में धारदार हथियार से अधेड़ की गला रेत कर हत्या

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

बलिया ब्यूरो

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा बाजार स्थित घर के अहाते में सो रहे एक व्यक्ति की हत्या बदमाशों ने धारदार हथियार से गोदकर कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

बताया जा रहा है कि भीमपुरा गांव निवासी विनोद सिंह (55) की मकान भीमपुरा बाजार में है। गुरुवार की रात वे घर के अहाते में सो रहे थे। रात में बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से विनोद की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार को तब हुई, जब मकान में स्थित दुकानदार ने अपनी दुकान खोली और मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया।

 

 

 

वहां मकान मालिक का खून से लथपथ शव देख दुकानदार घबरा गया। वह बाहर आकर सबको सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनके गर्दन पर चाकू से गोदे जाने का निशान है। मृतक का शरीर चारपाई से गिरकर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था।

 

 

इस सूचना पर तत्काल थाना भीमपुरा स्थानीय द्वारा मौके पर पहुँच कर शव को कब्जा पुलिस में लिया गया, शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाऊस भेज दिया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, मौके पर शान्ति व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नहीं है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button