धारदार हथियार से गोदकर कर अधेड़ की निर्मम तरीके से हत्या

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर संजय सिंह

नगरा (बलिया) भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा बाजार में घर के अहाते में सो रहे अधेड़ की गले में धारदार हथियार से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है। घटना की जानकारी सुबह 10 बजे के आसपास हुई जब मकान में किराये पर रह रहे दुकानदार ने दुकान खोलकर में गेट की चाभी लेने के लिए मकान मालिक के पास गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँचकर छानबीन कर रही है। मिली समाचार के अनुसार भीमपुरा निवासी विनोद सिंह 55 की बाजार में मकान है। गुरुवार की रात्रि में अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार से उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब शुक्रवार की सुबह मकान में स्थित दुकानदार ने अपनी दुकान खोली और मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया तो देखा कि उनका शरीर अहाते में खून से लथपथ पड़ा था। यह देख दुकानदार घबराकर बाहर आकर सबको सूचना दी। जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनके गर्दन पर चाकू से गोदे जाने का निशान है। मृतक का शरीर चारपाई से गिरकर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button