बाल विवाह कराने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया ब्यूरो

बाल विवाह कराने वालों पर कार्रवाई की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिले में पिछले डेढ़ साल में बाल विवाह के आठ मामले सामने आ चुके हैं। इस बार भी 10 मई को अक्षय तृतीया पर बाल विवाह होने की संभावनाओं को देखते हुए रोकथाम के लिए टीम गठित की गई है।

 

 

बाल विवाह की रोकने के लिए प्रिंटिंग प्रेस, टेंट हाउस व्यवसायी, मैरिज हॉल, बैंड बाजा, कैंटरर्स, पुरोहित व मौलवी की निगरानी की गई है। टीम में संबंधित थाने की पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, बाल संरक्षण इकाई व बाल कल्याण समिति के सदस्य शामिल है।

संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मार्च 2023 से अबतक बाल विवाह के आठ मामले सामने आएं है, जिन्हें रोकने की कार्रवाई की है। बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक उभांव थाना क्षेत्र में बाल विवाह के दो मामले सामने आए है, जिन्हें रोका गया है। इसके अलावा मनियर और नगरा में दो-दो, कोतवाली और उभांव थाना क्षेत्र में एक-एक बाल विवाह के मामले सामने आए थे।

 

इन नंबरों पर करें शिकायत: बाल विवाह करवाने वालों की शिकायत चाइल्ड लाइन 1098, यूपी 112 व स्थानीय पुलिस से कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button