कार की टक्कर से एक फौजी समेत दो युवकों की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया। एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी ढाले पर कार की टक्कर से एक फौजी समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतकों के घर-परिवार ही नहीं पूरे गांव में कोहराम मचा है। परिजनो का रोते-रोते बुरा हाल है।

हल्दी थाना क्षेत्र के मलिकपुरा (मझौवां) निवासी सेना के जवान धनजी यादव (35) पुत्र स्व. गुलाब चंद्र यादव तथा सरोज यादव (25) पुत्र शिवजस यादव शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। दोनों अभी बेलहरी ढाले पर मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी स्वीफ्ट डिजायनर कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button