दर्जनों किसानों ने प्रतिवेदन देकर सोनबरसा टोला सेवक राय मार्ग पर अंडरपास बनवाने की मांग की

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

बैरिया बलिया।ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित प्रबंधक आजमगढ़ व जिलाधिकारी बलिया को सोनबरसा गांव के दर्जनों किसानों ने प्रतिवेदन देकर

 

सोनबरसा टोला सेवक राय मार्ग पर अंडरपास बनवाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में ग्रामीणो को इस मार्ग के बंद होने से आवागमन व कृषि कार्य के लिये खासा

 

परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

 

किसानों ने कहा कि अगर हमें सहयोग नही मिलता है तो ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण रोका जाएगा, और इसके लिए हम किसान द्वारा बैठक कर एक बड़ा आंदोलन खड़ा

 

किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के क्षेत्रीय अधिकारी व जनपद के जिलाधिकारी की होगी।सोनबरसा गांव के किसान जेपी सिंह, मनोज

 

कुमार, अरविंद कुमार सिंह, बृजेंद्र कुमार, नृपेंद्र कुमार, मनबोध सिंह, जयप्रकाश सिंह, मारकंडेय सिंह,हैप्पी सिंह,राज कुमार उपाध्याय, गोरख उपाध्याय,मस्त उपाध्याय,

 

राजेन्द्र सिंह,बबलू सिंह,सिद्धनाथ सिंह,मोहन सिंह,रामा शंकर मिश्र,रविन्द्र यादव,बरमेश्वर यादव, सुधाकर माली सहित सैकड़ो लोगों ने अपने प्रतिवेदन में बताया है

 

कि इस मार्ग से सोनबरसा, टोला सेवक राय,दलन छपरा, डोमन टोला, मठ योगेंद्र गिरी, श्रीपतिपुर,धतूरी टोला सहित डेढ़ दर्जन गांवों के लोग प्रतिदिनआते जाते हैं।

 

इन गांवो का कृषि कार्य इसी मार्ग पर निर्भर है। इसलिए इसे बंद करना न्यायोचित नहीं है।

 

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों द्वारा दोनों तरफ मिट्टी भर दी गई है। उक्त सड़क पर भी कुछ फिट बालू और मिट्टी डाला गया है। जिससे यह मार्ग अवरोध हो रहा है।

 

ठेकेदारों से सोनबरसा गांव के किसानों ने इस सम्बन्ध में बात की तो ठेकेदार का स्पष्ट कहना है कि विभाग इस पर अंडर पास नही दिया है।

 

इस संदर्भ में ग्रामीणों की चिंता पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Related Articles

Back to top button