Azamgarh :सचेत मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग हर नागरिक को करना चाहिए जिसमें आपदा मौसम विभाग की सारी जानकारी है उपलब्ध
सचेत मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग हर नागरिक को करना चाहिए जिसमें आपदा मौसम विभाग की सारी जानकारी है उपलब्ध
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह ने बताया है कि दिनांक 24 दिसम्बर, 2024 को आयोजित राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 8वीं शासी निकाय की बैठक के दौरान मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सचेत मोबाइल एप्लीकेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि प्राकृतिक आपदा से समय रहते बचने के लिए आपदा चेतावनी पोर्टल (सचेत) का प्रयोग कर सकते हैं। यह ऐप बहुउपयोगी होने के साथ-साथ आपदा के संबंध में सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है। इसका प्रयोग कर आम नागरिक अपने क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे से पूर्व में ही अवगत हो सकते हैं। दिन का तापमान व एक-एक घंटे की जानकारी इस ऐप पर उपलब्ध है, इसके डैसबोर्ड पर आगामी तीन दिन तक के मौसम की सटीक जानकारी रहती है। ऐप की स्कीन पर संभावित प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी चलती रहती है। इसका प्रयोग कर आम जन अपने आप को सुरक्षित कर सकते हैं। इस ऐप से पूरे देश के मौसम के बारे में जानकारी ली जा सकती है। यह न केवल प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है, बल्कि इसका प्रयोग किसान बंधु फसलों को काटने, बोने व खाद के प्रयोग से पहले कर सकते हैं। किसी कार्यक्रम के आयोजन तिथि को मौसम कैसा रहेगा या किसी स्थान की यात्रा के समय मौसम कैसा रहेगा, यह एप के माध्यम से जाना जा सकता है।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने जनपद वासियों से अपील किया है कि इस ऐप को अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।