लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार बलिया आने पर शुभम मयंक सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर कंचन सिंह

बलिया।। सेना मे जाना युवकों का सपना होता है और अधिकारी बनकर शामिल होना तो एक बड़ा सपना होता है। अगर कोई युवा सीधे लेफ्टिनेंट बनकर सेना मे शामिल हो तो

 

यह अपने आप मे घर वालों और परिजनों के साथ साथ सभी शुभचिंतको के लिये गर्व का क्षण होता है। ऐसे मे ज़ब शुभम मयंक लेफ्टिनेंट बनकर बलिया रेलवे स्टेशन पर उतरा

 

तो उसका स्वागत बाजे गाजे के साथ किया गया। अपने बेटे का स्वागत करते हुए तो मां मंजू सिंह रोने लगी।

 

बता दे कि शुभम मयंक सिंह पुत्र शिवमूर्ति सिंह मूलरूप से खेजूरी के रहने वाले है। इनकी माता श्रीमती मंजू सिंह प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षिका है। इस समय ये लोग शहर

 

के अधिवक्ता नगर नई बस्ती मे रह रहे है। शुभम दो भाई है। शुभम सेना मे जाने से पहले सैनिक स्कूल बालाचड़ी, गुजरात मे स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद एनडीए की

 

परीक्षा उत्तीर्ण किया और आज लेफ्टिनेंट बन गये है।शुभम मयंक सिंह ने युवाओं कों अपने सन्देश मे कहा कि सेना मे जाने के लिये कठिन परिश्रम और पढ़ाई करना आवश्यक है।

 

बिना कठिन परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण के सफलता मिलनी मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button