नरेंद्र मोदी की तीसरी बार बने प्रधानमंत्री: दुल्लहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान बाट कर जताई ख़ुशी, आधे घंटा स्टेट हाइवे जाम

रिपोर्ट सुरेश पांडे

 

दुल्लहपुर गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर तिराहे पर आज शाम 7:00 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाये स्टेट हाईवे पर आतिशबाजी कर नारे लगाते हुए मिष्ठान का वितरण किया और इसका खुशी का इजहार किया।

 

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार पांडे ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बने हैं मोदी जी विकास की वजह से तीसरी बार देश के अंदर प्रधानमंत्री का बागडोर संभाले है। ऐसे प्रधानमंत्री का हैट्रिक लगाना देश है नहीं विश्व में भी विख्यात हो चुके हैं। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के कार्यकर्ता हार कर भी ख़ुशी मना रहे हैं और जमकर उन्माद कर रहे हैं। सपा के लोगों का ऐसे कार्य माफ करना सही नहीं है और भाजपा के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

गाजीपुर आजमगढ़ स्टेट हाईवे पर आतिशबाजी करते और नारे लगाने लगाने से आधे घंटा स्टेट हाईवे जाम रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी लेकिन आधे घंटे बाद जैसे ही जाम छूटा लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,प्रधान प्रतिनिधि दीपक चौरसिया, संजीव चौरसिया, गुलाब कुशवाहा,राम लखन मौर्य,रामाश्रय चौहान, राम जी वर्मा, बैजनाथ राम, प्रधान कमलेश चौहान,शिवम मोदी, मनजीत मद्धेशिया, मुरली सिंह, डॉ विजय त्रिपाठी, रविंद गोड, मुन्ना राजभर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button