रोजगार मेला 13 व 14 जून को

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आई०टी०आई० बलिया के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई०टी०आई० परिसर रामपुर में 13 जून तथा 14 जून को
एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें 13 जून को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड रेणुकुट प्रतिभाग कर रही है। जिसके लिए योग्यता वेल्डर,
फीटर इन्टस्मेंसन से आई०टी0आई०, पास उम्र- 18 से 28 वर्ष, वेतन कम्पनी के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार वेतन 12500 रूपये अप्रेन्टिसशीप 2 वर्ष, इत्यादि के साथ
प्रतिभाग कर रही हैं। रिक्तियों की सं० 140 है, तथा 14 जून को टाटा टेक्नोलाजी लिमिटेड के सौजन्य से टाटा मोटर्स लिमिटेड, डिक्सन, सेन्डर इलेक्ट्रिक, ग्लोवल आटोटेक
मेटल, श्रीराम पिस्टन, हन्नीवेल इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। योग्यता -किसी भी ट्रेड से आई०टी० आई० पास ,रिक्तितयो की स० 400 उम्र- 18 से 26 वर्ष वेतन
कम्पनी के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार, कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी जो आईटीआई पास हैं अपने संस्थान से सम्पर्क
स्थापित कर रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अपने समस्त बायोडाटा, अधार कार्ड पैन कार्ड, समस्त योग्यता की छाया प्रति दो फोटो के साथ प्रतिभाग कर
रोजगार प्राप्त कर सकते हैं । यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने दी है।



