एक हफ्ता से जल सप्लाई वाला पानी टंकी का मोटर तत्काल मोटर नहीं बदलने पर लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर अर्जुन शाह
रामगढ़ बलिया ग्राम पंचायत गंगापुर बलिहार जल निगम की पानी टंकी का मोटर जले होने की वजह से पिछले लगभग एक हफ्ते से क्षेत्र के 30 हजार से अधिक लोग
आर्सेनिक युक्त जहरीला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। लेकिन इस जटिल एवं जानलेवा समस्या के ऊपर ग्राम पंचायत स्तर से लेकर शासन स्तर तक कोई सुनने वाला नहीं
है । नाराज लोगों ने समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ग्राम पंचायत गंगापुर व बलिहार के हजारों लोगों ने ग्राम पंचायत गंगापुर व बलिहार के साथ विभागीय लोगों व शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि
अगर दो दिन के अंदर रामगढ़ क्षेत्र के गंगापुर की पानी टंकी जो ग्राम पंचायत बलिहार में निर्मित जल निगम की पानी टंकी से पीने का पानी को सुचारू से सप्लाइ नहीं किया गया
तो हम सभी क्षेत्र के हजारों की संख्या में पानी के लिए सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
जिसकी पूरी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत गंगापुर व बलिहार सहित जल निगम विभाग व शासन प्रशासन की होगी। क्योंकि क्षेत्र पूरी तरह से यह क्षेत्र आर्सेनिक युक्त जहरीला
पानी है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घर-घर के हैण्ड पम्प नल में आर्सेनिक युक्त जहरीला जल देता है । जिससे बचने का उपाय एकमात्र जल निगम की पानी टंकी से ही 30 हजार से
अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल पीने को मिलता है। लेकिन पिछले लगभग एक हफ्ते से अधिक दिनों से टंकी का मोटर जल जाने की वजह से पानी की सप्लाई पूरी तरफ से बंद है
। इस संबंध में विकासखंड बेलहरी के खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड बैरिया के खंड विकास अधिकारी सहित डीपीआरओ एवं मुख्य विकास अधिकारी बलिया यहां
तक की जिला अधिकारी को भी कोई बार दूरभाष केंद्र के माध्यम से अन्य अधिकारियों को भी गंगापुर बलिहार पानी टंकी के मोटर जल जाने की समस्या से अवगत करा दिया
गया लेकिन जिम्मेदार लोग अपने-अपने घर चैन की नींद सो रहे हैं और गरीब एवं बेबस लोग जहरीला युक्त आर्सेनिक पानी पीने को मजबूर हो गया है जिससे इस क्षेत्र में गंभीर
बीमारियों होने का खतरा बढ़ गया है ।
लोगों का कहना है विभाग द्वारा जल निगम के पानी की टंकी की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधानों को दे दिया गया है । ग्राम पंचायत गंगापुर और ग्राम पंचायत
बलिहार दो ग्राम पंचायत के प्रधानों के बीच निर्मित जल निगम की पानी टंकी का जला मोटर नहीं बन पा रहा है । और स्थानीय हजारों लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस गए है।
स्थानीय लोगों ने कई बार बार-बार मोटर जल जाने की शिकायत संबंधित उच्च अधिकारियों को दिया ताकि जर्जर हो चुके सप्लाई वाली पानी टंकी का मोटर मोटर बदला जा
सके जिस पर मुख्य विकास अधिकारी बलिया ने संज्ञान भी लिया था की मोटर बदल जाएगा लेकिन दुर्भाग्य है एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो
पा रहा है 45 डिग्री तापमान में लोग शुद्ध पेयजल के बिना तड़प रहे हैं स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए अवगत कराया
की अगर 48 घंटे के अंदर मोटर नहीं बदल गया तो हम लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बढ़े होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी ।



