अस्थाई रैन बसेरा का ईओ ने किया निरीक्षण 

नगर में जल रहे अलाव का निरीक्षण कर उन्होंने दिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने अस्थाई रैन बसेरा और नगर में जल रहे अलाव का निरीक्षण किया। जहां पर उनके द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर पालिका परिषद द्वारा भदोही रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को इस ठंड में रात गुजारने के लिए अस्थाई रैन बसेरा बनवाया गया है। जहां पर प्रतिदिन यात्री रात्रि विश्राम कर रहे हैं। रैन बसेरा में यात्रियों के ठहरने के लिए संपूर्ण इंतजाम किए गए हैं। वहां पर नगर पालिका परिषद द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। ईओ ने अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण कर वहां के व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों को साफ सफाई रखने आदि के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद द्वारा राहगीरों व नगरवासियों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए नगर में अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। नगर में जल रहे अलाव का भी अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ द्वारा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button