बलिया में बियर दुकान के सेल्समैनों को पीटा, प्रधान प्रतिनिधि समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर स्थित लाइसेंसी बियर की दुकान का दरवाजा तोड़कर सेल्समैनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने

 

आया है। बैरिया पुलिस ने इस मामले में चांद दियर के प्रधान प्रतिनिधि सुमेर यादव व संजय यादव समेत आधा दर्जन लोगों पर धारा 147, 452, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

इस बियर दुकान की अनुज्ञापी श्रीमती मीरा सिंह है। इनके भाई प्रवीन कुमार सिंह (निवासी जीरा बस्ती थाना सुखपुरा) ने बैरिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर इस घटना की जानकारी

 

दी। साथ ही बियर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस को सौंपा, जिसमें पूरी घटना कैद है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी

 

फुटेज खंगाले गए। जांचोरांन्त सुमेर यादव व संजय यादव सहित कुल छह लोगों पर सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button