Gazipur news:पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर का 51 वां स्थापना दिवस पर साफ सफाई एवं हिन्दी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट:सुरेश चन्द्र पाण्डेय
जखनियां गाजीपुर । पी जी कालेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के प्रांगण मे 51 वें स्थापना दिवस के अवसर पर परिसर की साफ सफाई एवं हिन्दी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया !! गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि हिन्दी हम सभी भारतीयों की प्राकृतिक भाषा है। इसलिए हम सभी को हिन्दी भाषा के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लेना होगा ।तभी हिन्दी दिवस की प्रासंगिकता रहेगी ! तत्पश्चात प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एन सी सी कैडेट्स, एन एस एस के स्वंय सेवकों,और महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के साथ ही ,सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण के द्वारा परिसर में साफ सफाई किया गया !! उक्त सभी कार्यक्रम में प्रोफेसर रमेश कुमार, प्रोफेसर शिवानन्द पांडेय, डाक्टर सत्य प्रकाश सिंह, डाक्टर धनन्जय उपाध्याय, डाक्टर सन्तोष मिश्रा, डा राजेश केशरी, डाक्टर विजय बहादुर यादव, डाक्टर संन्तोष यादव, डाक्टर संजीव सिंह, डाक्टर धर्मेन्द्र मौर्य, डाक्टर धर्मेन्द्र सरोज, डाक्टर शेष नाथ यादव, डाक्टर सिंह पटेल, डाक्टर सन्ध्या गुप्ता, डाक्टर जागृति गुप्ता, डाक्टर धर्मेन्द्र यादव, डाक्टर विजय कन्नौजिया, डा सौरभ मौर्य, डाक्टर विनय कुमार, डाक्टर जय प्रकाश सिंह , डाक्टर सुनिल सिंह गौतम, डाक्टर धनन्जय सिंह, डाक्टर संजय पांडेय, डाक्टर सुभाष सिंह, डाक्टर उपेन्द्र नाथ दूबे, डाक्टर सर्वानंद सिंह, डाक्टर अखिलेश सिंह, डाक्टर ब्रजेश सिंह, डाक्टर लालमणि सिंह, डाक्टर मनोज सिंह, डाक्टर प्रज्ञा तिवारी, डा अरुणिमा सिंह, डाक्टर कुसुम लता, डाक्टर श्याम नारायण यादव, डाक्टर राम जी यादव, डाक्टर पवन सिंह,डा पारस नाथ यादव, अश्विनी सिंह दीक्षित, राजेश यादव, अमित सिंह, दिलीप सिंह, संजय सिंह, शशिकांत की सक्रिय भागीदारी सहित उपस्थिति रही!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button