जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद गोपीगंज कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण

अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने,साफ-सफाई,स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने,सभी दुकानों पर डस्टबिन रखने का डीएम ने ईओ को दिया निर्देश

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। आदर्श आचार संहिता समाप्ति के उपरांत सभी विभाग व कार्यालय अपने विकासात्मक कार्यों की तरफ तेजी से उन्मुख है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल सिंह

 

द्वारा नगर पालिका परिषद गोपीगंज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी गोपीगंज संदीप कुमार सरोज को

 

कार्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई गई। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने,साफ-सफाई सुनिश्चित

 

करने,स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने,सभी दुकानों पर डस्टबिन रखने का निर्देश दिया। साथ ही ईओ को अगले एक हफ्ते में चलाए जाने वाले अभियानों, कार्यों की चार्ट सूची बनाकर

 

अबिलंब प्रेषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सोनखरी तालाब पर अविलंब विकासात्मक कार्यों को करने पर बल दिया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन

 

करने पर हंसलाल चपरासी वसूली,अनिल कुमार नलकूप चालक अनुपस्थित पाए गए।

 

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के साथ नगर पालिका परिषद गोपीगंज के विकासात्मक कार्यों पर वार्ता किया।

 

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विभागों/कार्योंलयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि सभी अपने विभागीय कार्यों का जिम्मेदारी के साथ-साथ समय सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button