गाजीपुर:मरदह पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर पशुओं सहित पिकअप वाहन को किया बरामद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:सुरेश पांडे

गाज़ीपुर। थाना मरदह पुलिस द्वारा एक पशु तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और मौके से तीन राशि भैंस व दो राशि पाड़ा व एक अदद वाहन पिकप बरामद किया है आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07.06.2023 को मुखबिर कि सूचना मिली की तीन राशि भैंस व दो राशि पाड़ा को एक अदद वाहन पिकप मे क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु ले जा रहे हैं सूचना पर थाना मरदह पुलिस द्वारा मटेहुँ चेक पोस्ट थाना मरदह जनपद गाजीपुर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूध्द थाना मरदह पर मु0अ0सं0 85/23 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजिकृत किया गया, अन्य विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है। पकड़े गए तस्कर की पहचान मेराज अहमद पुत्र पप्पू अहमद निवासी निजामुद्दीनपुर थाना दुल्लहपुर के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button