बलिया संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, अपने स्वागत से अभिभूत नीरज शेखर ने कहा- 04 जून के बाद बलिया का विकास दिन दूना रात चौगुना के हिसाब से होगा
रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम
बलिया का नाम देश सहित विश्व पटल पर होगा रोशन
नीरज शेखर ने किशुनी पुर स्थित शांति दास मंदिर कुटिया के शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ किया पूजन अर्चन
दुबहर। बलिया संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद शनिवार को उनके जन आशीर्वाद यात्रा का क्षेत्र के विभिन्न गांवों अखार-नगवा, बेयासी, किशुनी पुर, घोड़हरा, दुबहड़, बसरिका पुर आदि ढालों पर गाजे-बाजे के बीच माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया।
नीरज शेखर के जन्म आशीर्वाद यात्रा के अखार-नगवा ढाले पर पहुंचते ही पूर्व प्रधान सुनील सिंह व प्रबंधक डाॅ बृकेश पाठक के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित अखार-नगवा एवं आसपास के गांवों के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर अनवरत पुष्पवर्षा करते हुए चंद्रशेखर जिंदाबाद, नीरज शेखर जिंदाबाद के नारे लगाए।
वहीं शिवपुर दियर नई बस्ती-बेयासी ढाले पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुन्ना, समाजसेवी ध्रुव सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पवन गुप्ता, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव भुवर, कमलेश सिंह व भगवान मिश्रा आदि ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसी क्रम में किशुनी पुर ढाले पर प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित दुबे के नेतृत्व में भाजपा सांसद प्रत्याशी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किशुनी पुर के शांति दास के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन भी किया। उनके शिव मंदिर में पूजा करते समय समर्थकों द्वारा हर हर महादेव एवं जय जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इधर शिवरामपुर ढाला पर मोहन छपरा के प्रधान मनीष पांडेय गुड्डू, संवरूबांध ढाला पर भाजपा नेता संतोष पांडेय के नेतृत्व में तथा दुबहर, बसरिका पुर आदि ढालों पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने नीरज शेखर का अपार भीड़ एवं जन समर्थन के साथ भव्य स्वागत किया। इस बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे रिंकू अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का झंडा फहराते हुए दर्जनों मोटरसाइकिलों एवं चार पहिया वाहन के साथ जन आशीर्वाद यात्रा एवं स्वागत जुलूस का शोभा बढ़ा रहे थे।
जगह-जगह अपने जोरदार स्वागत से अभिभूत भाजपा सांसद प्रत्याशी नीरज शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भरोसा करते हुए मुझे बागी बलिया के ऐतिहासिक धरती से उम्मीदवार घोषित किया है। यह बलिया के जनता जनार्दन सहित मेरे लिए प्रतिष्ठा का विषय है। भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्ष के सत्ता काल में बलिया में बहुत सारे विकास के कार्य हुए हैं। बहुत सारे कार्य करने बाकी हैं। जिसे मैं 04 जून के बाद एक सांसद के रूप में दिन दूना रात चौगुना के हिसाब से बलिया का सर्वांगीण विकास कर बलिया का नाम अपने भारत सहित पूरे विश्व में रोशन करने का कार्य करूंगा।
इस मौके पर सुदर्शन तिवारी, उमाशंकर यादव, नन्नकू यादव, दयाशंकर यादव, भोला दुबे, दीनानाथ दुबे, संतोष दुबे, मनोज दुबे, राजू मिश्रा, नन्हे सिंह, संतोष गुप्ता, कान्हजी सिंह, जहूर शाह, शब्बीर अहमद, सुनील पाठक, विशाल प्रताप सिंह, विजय साहनी, पप्पू सिंह, चेतन गुप्ता, शनी सिंह, हिमांशु सिंह, दीपक सिंह, गोगा पाठक, श्याम बिहारी सिंह, योगेंद्र ठाकुर, नीरज प्रताप सिंह, साहिल प्रताप सिंह, नित्यानंद सिंह, शैलेश सिंह, मोहन चौबे, ललन गिरी, मन्नू सिंह, पन्नालाल गुप्ता, मनोज गिरी, नन्हक पासवान, वेद वर्मा, टुन्नू वर्मा, झुन्ना दुबे, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अमित सिंह, संतोष सिंह, कमला गिरी, मनोज गिरी, ललन गिरी, शैलेश सिंह, रूपेश सिंह, लालजी सिंह, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।