कुक्कुट पालन हेतु 15 जून तक जमा करें अपना आवेदन पत्र

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया। जनपद में कुक्कुट पालन करने वाली 200 महिला लाभार्थयों का चयन किया जाना है। जिसमें निर्देश दिये गये है, और लाभाथियों के चयन के लिए ग्राम प्रधान द्वारा प्राप्त

 

चयनित सूची का परीक्षण सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी व पोल्ट्री प्रोग्राम आफिसर करेंगे, इसके बाद जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य पशु

 

चिकित्साधिकारी लाभार्थियों के चयन को अन्तिम रूप प्रदान करेंगे। जिसके लिए निम्नलिखित पैरामीटर देखे जायेगे। इस योजना के लाभार्थी अनुसूचित जाति की आर्थिक रूप से

 

निर्बल वर्ग की महिला होगी। महिला लाभार्थियो का चयन ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्तावित किया गया हो, महिला लाभार्थी उसी ग्राम की निवासी हो, लाभार्थी को

 

अपने रहने की व्यवस्था हो, लाभार्थी की कुक्कुट पालन में रूची हो, आवेदक द्वारा आवेदन के साथ निम्न स्वप्रमाणित प्रपत्र उपलब्ध कराने होगें। जिसमें आधार कार्ड अथवा

 

स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति/ कैन्सिल चेक। कुक्कुट पालन हेतु आवेदन पत्र मुख्य पशु चिकित्साकारी कार्यालय विकास भवन में

 

तथा सन्बन्धित विकास खण्ड स्तरीय पशु चिकित्सालय से प्राप्त कर 15 जून तक जमा किया जाएगा। विशेष जानकारी हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/सम्बंधित विकास खण्ड के

 

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुशील कुमार मिश्रा ने दी है।

Related Articles

Back to top button