यूपीएससी परीक्षा में सफल कूसौरा के कु .महिमा चौबे व जयविन्द गुप्त को सम्मानित करेंगे समाजसेवी योगेश्वर सिंह

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

सहतवार(बलिया)कहते हैं कि अगर आपके मन में सच्ची लगन व मेहनत करने का जज्बा हो तो संसाधनों की कमी भी आपकी सफलता को नहीं रोक सकती है।कुछ ऐसा ही

 

करके दिखाया है बांसडीह विधानसभा अंतर्गत कुसौरा गांव के दो बच्चों ने जिन्होंने पिता के छोटे से सीमित आय में अपनी मेहनत के बल पर देश की सबसे बड़ी परीक्षा

 

यूपीएससी में 351वीं रैंक व 557वी रैंक हासिल कर न सिर्फ गांव बल्कि जिले का मान बढ़ाया है। रिजल्ट आने के बाद से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम सभा कुसौरा निवासी अरविंद चौबे की पुत्री महिमा चौबे ने यूपीएससी परीक्षा में351रैंक व जयराम गुप्ता के पुत्र

 

जयविन्द गुप्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में 557रैंक लाकर ग्राम सभा कुसौरा ही नहीं बल्कि बलिया जनपद का नाम रोशन किया।इन बच्चों की सफलता से गदगद कुसौरा

 

निवासी वरिष्ठ समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राथमिक विद्यालय कुसौरा थाना सहतवार के प्रांगण में 23 जून को दोनों बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।

Related Articles

Back to top button