भीखपुरा के गायब 30 वर्षीय युवक हशमत का नहीं चला पता

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

सिकंदरपुर(बलिया)नगर के मोहल्ला भीखपुरा निवासी रहस्यमय ढंग से गायब 30 वर्षीय युवक का काफी तलाश के बावजूद अब तक पता नहीं चल पाया है।जिस से उस के

 

परिवार वाले चिंतित हो उठे हैं।चिंतित परिजनों ने युवक की गुमशुदगी के बारे में पुलिस को तहरीर दे दिया है।

 

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गन्धी निवासी हशमत खान पुत्र रब्बानी खान भीखपुरा मोहल्ला में मकान बना कर सपरिवार रहते हैं।बुधवार को सुबह दूकान पर जाने के लिए

 

घर से निकले और गायब हो गए।इस दौरान तलाश किये जाने पर रहमत का तो कहीं पता नहीं चला किन्तु शाम को उनके कपड़े और चप्पल क्षेत्र के खरीद गांव के दियारे में

 

सरयु नदी के किनारे अवश्य मिले।नदी किनारे कपड़े और चप्पल मिलने से परिवार वाले तरह तरह की आशंका से चिंतित हैं।

Related Articles

Back to top button