आजमगढ़:ग्राम प्रधान को गोली मारने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Azamgarh: 02 accused who shot village pradhan arrested
रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:पुलिस के अनुसार 27 मई को समय करीब रात्रि 8 बजे थाना निजामाबाद अन्तर्गत ग्राम रानीपुर के प्रधान प्रकाश यादव पुत्र राजबली यादव निवासी चुनहटा अपने घर से राजेश यादव के खेत के तरफ गये थे तभी पहले से साजिश के तहत ग्राम चुनहटा के ही सुशील यादव पुत्र बुद्धिराम यादव, दुबई यादव, पप्पू यादव पुत्रगण कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव व प्रवीण यादव पुत्र अज्ञात व प्रियांशु यादव पुत्र पप्पू यादव व तीन अज्ञात व्यक्ति अवैध असलहा से लैस होकर जान से मारने की फिराक मे बैठे थे। ग्रामप्रधान प्रकाश यादव को एकान्त में अकेले देख कर जान से मारने की नियत से तीन गोली मारे। जिससे प्रकाश यादव के पेट व जांघ में जानलेवा गंभीर चोटें आयी जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। उसके पश्चात अभियुक्तगण द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़ित के पिता राजबली यादव पुत्र सरुप निवासी चुनहटा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 28.05.25 को मु0अ0सं0 193/2025 धारा 109,351(2),3(5) BNS बनाम 1. सुशील यादव पुत्र स्व0 बुद्धिराम यादव 2. दुबई यादव 3. पप्पू यादव पुत्रगण रामअवध 4. प्रवीण यादव पुत्र अज्ञात 5. प्रियांशु यादव पुत्र पप्पू यादव निवासीगण ग्राम चुनहटा थाना निजामाबद जनपद आमजगढ़ 6. तीन अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 शमशाद खां द्वारा प्रारम्भ किया गया। इसी कड़ी मे 31 मई को SO हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित वांछित अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव उम्र 44 वर्ष दुबई यादव पुत्र कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव उम्र 37 वर्ष निवासीगण चुनहटा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ शेरपुर तिराहा के पास से समय करीब 19.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया गया। इस् संबंध मे अभियुक्तों पर 1-मु0अ0सं0 193/2025 धारा 109,351(2),3(5) BNS थाना निजामाबाद, आजमगढ़ दर्ज है.पकड़े गये अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव और दुबरी यादव पुत्र कनाई यादव निवासीगण चुनहटा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ के हैँ।