नालियों साफ सफाई न होने से वरसात में परेशानी होने का संभावना

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर संजय सिंह

रसडा (बलिया) वरसात का मौसम (समय)15 जून के बाद माना जाता है जिसे वर्षा ॠतु का आगमन होने वाला हैऔरमानसून शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं।ऐसे में नगर

 

मे सफाई के अभाव में नालियां जाम पड़ी हुई हैं। इसके चलते लोगों को वरसात के मौसम में परेशानी बढ़ने की चिंता सताने लगी है। रसड़ा में गंदगी से नालियां जाम होने के

 

कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साफ सफाई न होने से अधिकाश नालिया भराव कच्चरे से भरा पट्टा है लोगों का कहना है कि नगर पालिका रसड़ा

 

प्रशासन की ओर से नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है । इसके चलते लोगों को वारिश होने पर समस्या और बढ़ने की चिंता सताने लगी है। बतादें कि आदर्श नगर पालिका

 

रसड़ा के मुख्य नाले के साथ-साथ सभी 25 वार्डों की नालियां पूरी तरह से जाम पड़ी हुई हैं नतीजतन बारिश से पूर्व विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं किए

 

जाने से इस बार भी रसड़ा नगर के अधिकांश मुहल्ले जलमग्न होकर लोगों के लिए परेशानी की सबब जरूर बनेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर पालिका

 

रसड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए 22 नियमित तथा 42 संविदा सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। जिन पर प्रतिमाह लगभग 16 लाख से अधिक खर्च होने के बावजूद

 

भी अधिकांश नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रही हैं जो आने वाले दिनों में शुरू हो रही वरसात में आदर्श नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख

 

देगी।लोगों का कहना है कि नगर के बड़े नाले की सफाई जहां आधे-अधूरे ही की गई वहीं मुहल्ला उत्तर पट्टी, रसड़ा सीएचसी के पीछे, जुगनू हास्पिटल रोड, स्टेशन रोड सहित

 

अन्य रसड़ा के वार्डों में नालियां पूरी तरह से जाम पड़ी हुई हैं वहीं इन मुहल्लों में अक्सर कूड़े का अंबार भी दिखाई देता है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका प्रबल हो

 

चुकी हैं। इन नालियों की सफाई की मांग को लेकर नागरिक, पालिका प्रशासन कार्यालय का चक्कर काट रहा है । इस बावत रसड़ा नगर पालिका ईओ से टेलिफोनिक बात करने

 

हेतु फोन मिलाया गया तो फोन कम्प्यूटर आपरेटर आदित्य नामक ने रिसीव किया और बताया कि ईओ साहब छुट्टी पर हैं। पांच बार से झेल चुके नगर के लोगो ने इस आशा पर

 

चेयर मैन बदले कि न पा रसड़ा का कुछ नया होगा किन्तु एक साल का समय बित ने वाला है नगर में कोई विकास का अधार नही दिखाई पड़ रहा है।जिससे आने वाले वरसात को

 

देख लोगो के मन में शंका बनी हुई है कि साफ सफाई नही हुआ तो नरकमय स्थिति आ सकती है।

Related Articles

Back to top button